लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन सुनवाई पोर्टल (आई0जी0आर0एस0) पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिपेक्ष्य में शासन द्वारा किये गये मूल्यांकन में जनपद बदायूँ ने पुलिस विभाग में पूरे उत्तर प्रदेश में माह फरवरी-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

---Advertisement---

मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में माह फरवरी-2026 का मूल्यांकन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया । जिसमें जनपद बदायूँ को माह फरवरी-2026 में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराने के उपरान्त उत्तर प्रदेश के 75 जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद बदायूं के 22 थानो में से 19 थाने द्वारा भी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जनपद बदायूँ को प्राप्त अंको का विवरण इस प्रकार हैं । सन्दर्भो की मार्किंग/अग्रसरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, माह फरवरी-2026 में कोई भी सन्दर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में नही गया, जिस कारण अधिकतम 20 में से 20 अंक प्राप्त हुये, संतुष्ट फीडबैक के आधार पर अधिकतम 30 अंक में से 30 अंक प्राप्त हुये। उच्चाधिकारी गण द्वारा किये गये श्रेणीकरण में अधिकतम 20 अंक में से 20 प्राप्त हुये, मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गये श्रेणीकरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 प्राप्त हुये, रैंडम श्रेणीकरण में अधिकतम 10 में 10 अंक प्राप्त हुये । उच्चाधिकारी द्वारा की गयी कार्यवाही में अधिकतम 10 में 10 अंक प्राप्त हुये, जनता दर्शन फीडिंग में अधिकतम 10 में से 10 अंक तथा प्रोफाइल अपडेशन में अधिकतम 05 में से 05 अंक तथा अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट रिपोर्ट में अधिकतम 10 में से 10 अंक प्राप्त हुये । मूल्यांकन रिपोर्ट में सम्पूर्ण योग अधिकतम अंक 135 में से 135 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण उ0प्र0 में प्रथम रैंक प्राप्त की गयी । जिसके परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज एंव आईजीआरएस यूनिट की भूरि-भूरि प्रशंसा कर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page