लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना मुजरिया पुलिस द्वारा फर्जी लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को मय गायब किये 1,15,520 रुपये बरामद करते हुये गिरफ्तार कर 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण किया गया।

---Advertisement---


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना मुजरिया पुलिस द्वारा फर्जी लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को मय गायब किये 1,15,520 रुपये बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनांक 10.03.2026 को थाना मुजरिया पर एक रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर के द्वारा समिति से रिकवर किये हुए 1,40,640 रुपये ग्राम कोल्हाई व सराय मंशुख वाले रास्ते पर लूट लेने के संबंध में मु0अ0सं0 27/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 03 अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। दौराने विवेचना पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी ‘’शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज प्रा0 लि0” के सहसवान शाखा प्रबन्धक विपिन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नवादा श्यामपुर थाना जहाँनाबाद जनपद पीलीभीत व रिकवरी एजेंट वादी अभिनय मिश्रा उपरोक्त द्वारा रिकवरी के पैसे गबन करने हेतु आपसी मिली भगत कर फर्जी लूट की सूचना देकर थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। तथा रिकवरी के रुपये 1,15,520 रुपये को एक गमछे में रखकर घटना स्थल के पास पेड झाडी में छुपा दिया गया था जिसे अभियुक्त की निशांदेही पर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्वयं घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। तथा अभियुक्तगण को धारा 309(4)/ 317(2)/61(2) बीएनएस के अपराध के अन्तर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विवरण पूछताछ — मुकदमा उपरोक्त के वादी अभिनय मिश्रा द्वारा पूछताछ मे बताया कि उसने व फर्म मेनेजर विपिन उपरोक्त ने मिलकर रिकवरी के पैसे हड़पने के उद्देश्य से यह लूट की झूठी योजना रची थी। अभिनय द्वारा रिकवरी के 25,510 रुपये समिति के सदस्यों से ऑनलाइन कम्पनी के एकाउंट में जमा किये थे तथा नगद 115520 रुपये नगद अपने पास एक गमछे में रखकर घटनास्थल के पास पेड़झाडी में छुपा दिये थे जिसे मैने पुलिस को बरामद करा दिया है ।।

गिरफ्तारी स्थान व दिनाँक- मुकदमा उपरोक्त के घटनास्थल ग्राम कोल्हाई व सराय मंशूख वाले रास्ते पर थाना मुजरिया जनपद बदायूँ, दिनाँक 12.03.2026

विवरण बरामदगी-
लूटी गयी रकम 1,15,520 रुपये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर
  2. विपिन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नवादा श्यामपुर थाना जहाँनाबाद जनपद पीलीभीत

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. थाना प्रभारी मुजरिया निरीक्षक श्री विदेश कुमार शर्मा मय टीम
  2. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री धर्वेन्द्र सिंह मय टीम।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page