लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने किया उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों व कोषागार का निरीक्षण।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

 


बदायूं 12 मार्च। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी 14 व 15 मार्च को जनपद में होने वाली उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों श्री कृष्ण इंटर कॉलेज और दास डिग्री कॉलेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए 15 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए तथा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी ,सुचिता पूर्ण व सकुशल रूप से संपन्न कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था उनके संचालन, पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, फिस्किंग व्यवस्था आदि अन्य व्यवस्थाओं को जांच तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार आरक्षित नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (एस0आई0) भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक सम्पन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाली में कुल 4320 तथा दोनों दिन की चारो पालियों में कुल 17280 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page