वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 14.03.2026 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त राजीव शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा नि0 सिपईया गौटिया थाना फरीदपुर जनपद बरेली को मय एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी की एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार UP25HT4637 सहित गिरफ्तार किया गया । चोरी की कार से संबंधित थाना सिरौली जनपद बरेली पर मु0अ0सं0 318(2) बीएनएस पंजीकृत है । थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त राजीव शर्मा उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 58/2026 धारा 318(2) BNS थाना सिरोली जनपद बरेली
- मु0अ0सं0 44/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधि0 व 317(2) BNS





