लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की।

---Advertisement---

बदायूँ वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की चेयरमैन नूर सबा बेगम, प्रतिनिधि जहीर अहमद ने एक मीनार मस्जिद में किया आयोजन।बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज स्थित एक मीनार मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन चेयरमैन नूर सबा बेगम और उनके प्रतिनिधि जहीर अहमद द्वारा किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, नगर पंचायत क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इफ्तार से पूर्व मस्जिद में क्षेत्र की अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। अजान के बाद, रोजेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोजा खोला। इसके बाद सभी ने एक साथ इफ्तार किया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और अमन-चैन के लिए भी दुआएं मांगी गई क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने वाला बताया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page