लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर 10 जून से।

---Advertisement---


बदायॅूं 08 जून। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, कृत्रिम हांथ-पैर इत्यादि निःशुल्क प्रदान किये जाते हैं। जनपद बदायूँ में निवासरत ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें समान्य प्रयोजन/उपकरण के लिये भारत सरकार/राज्य सरकार/स्थानीय निकाय से पिछले तीन वर्षो (2023-24, 2024-25 एवं 2025-26) के दौरान कोई भी सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं, वे अपने विकास खण्ड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविरों में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 तक उपकरण प्राप्त करने हेतु अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चिन्हांकन हेतु ब्लॉक जगत में 10 जून, 2026 बुधवार, बिसौली-11 जून, 2026 बृहस्पतिवार, वजीरगंज-12 जून, 2026 षुक्रवार, आसफपुर-15 जून, 2026 सोमवार, कादरचौक-16 जून, 2026 मगंलवार, दहगंवा-17 जून, 2026 बुधवार, म्यँाऊ-18 जून, 2026 बृहस्पतिवार, इस्लामनगर-19 जून, 2026 षुक्रवार, उसांवा-20 जून, 2026 षनिवार, समरेर-22 जून, 2026 सोमवार, अम्बियापुर-23 जून, 2026 मगंलवार, सहसवान-24 जून, 2026 बुधवार, दातागंज-25 जून, 2026 बृहस्पतिवार, उझानी-27 जून, 2026 शनिवार, सालारपुर-29 जून, 2026 सोमवार को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में दिव्यांगजनों को पंजीकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपए व ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपए से अधिक न हो) , आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं उपकरण हेतु चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति प्रामाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निःशुल्क सहाकय उपकरण प्राप्त करने हेतु इच्छुक दिव्यांगजन स्वंय से भी विभागीय पोर्टल पर www.divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page