लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CDO से संवाद ने बालिकाओं मे भरा आत्मविश्वास!

---Advertisement---

बदायूँ समग्र विकास संस्थान, बदायूं के तत्वावधान में दिनांक 21.09.2026 को कार्यक्षेत्र की बालिकाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी सुश्री गामिनी सिंगला जी के साथ विशेष संवाद एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने CDO महोदया की शैक्षिक यात्रा, संघर्षों, जीवन में आई चुनौतियों और सफलता के अनुभवों के बारे में जाना।
संवाद के दौरान CDO महोदया ने बालिकाओं को अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को निरंतर जारी रखने, कठिन परिस्थितियों में हिम्मत न हारने तथा अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं ने भी अपने भविष्य और जीवन के लक्ष्यों से जुड़े सवाल पूछे तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन लिया।
CDO महोदया से सीधे संवाद का अवसर मिलने से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला। बालिकाओं ने महसूस किया कि कठिन परिस्थितियां उनके सपनों की राह में स्थायी बाधा नहीं हैं और निरंतर प्रयास से वे अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर बालिकाओं ने अपने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सेनेटरी पैड के सुरक्षित एवं उचित निस्तारण की व्यवस्था तथा कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर CDO महोदया को मांग पत्र सौंपा। यह पहल बालिकाओं के लिए केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेरणा, मार्गदर्शन और अपनी बात स्वयं रखने का अवसर बनी। इस साक्षात्कार मे 22 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया!

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page