लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिला पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा महिला आवास निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन ।

---Advertisement---

जनपद बदायूँ में महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा नवनिर्मित महिला आवास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कहा गया कि महिला पुलिसकर्मी विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे वह और अधिक मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page