लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सनातन शक्ति सम्मेलन में जनपद बदायूं के पांच लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

---Advertisement---

प्रदेश अध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर ब्रज द्वारा विजनेश सोलंकी को प्रदेश महामंत्री, विश्व प्रताप सिंह बिल्सी को जिलाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह उर्फ बबलू भैया बिल्सी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही डॉ. अजीत सिसौदिया निवासी गडौली और राजेश कुमार सिंह निवासी पुसगवां को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद प्रदेश महामंत्री विजनेश सोलंकी के आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मनोज जैन, राहुल शाक्य, हर्ष यादव, यश माहेश्वरी, पवन तोमर सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और समाजहित में बेहतर कार्य करने की कामना की।वहीं, नई जिम्मेदारियां मिलने से समर्थकों और शुभचिंतकों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page