लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

10 केवीए का ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों मे आक्रोश, 25 केवीए ट्रांसफार्मर की विद्युत विभाग से मांग।

---Advertisement---

बदायूं: जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव शकूरपुर में ट्रांसफार्मर खराब होने से बीते 20 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। अंधेरे और गर्मी से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिसको लेकर दिन गुरुवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता सतीश चंद्र द्वारा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचा दिया गया।
जिसको लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध कर कहा कि गांव में लगभग 70-75 कनेक्शन है जिससे 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पाता है और जल्दी ही फुक जाता है इसलिए ग्रामीणों ने 25 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया तो वह बदायूं जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे।
इस दौरान शिकायतकर्ता: चंद्रावती देवी, फूलन देवी, रीता देवी, सीमा देवी, नन्ही देवी, पुष्पा देवी, कुषमा देवी, प्रेमवती, रामपाल, ओमप्रकाश, सिंगराज, कृपाल, सोबरन सिंह, बेचेलाल प्रधान, धर्मपाल सिंह, बदन सिंह, महावीर, डॉ सुमन कुमार, सतीश कुमार, छंगेलाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग, पंखा, कूलर जैसे उपकरण बंद पड़े हैं। करीब 2000 की आबादी वाले गांव में 10 केवीए के छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगाए गए थे, जो एक-एक कर खराब हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत कर 25 केवीए ट्रांसफार्मर रखवाने की विद्युत विभाग के अवर अभियंता सतीश चंद्र से मांग की है।
इस संबंध में अवर अभियंता सतीश चंद्र ने बताया है कि गांव में अभी के लिए 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है, और जल्दी ही एक-दो दिन में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गरीब एवं जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाउचित दर विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण।

महिला कल्याण विभाग ने दी जिला बाल संरक्षण इकाई की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नगर पालिका ककराला एंव उसहैत में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का आयोजन।

मानसून में बदलता मौसम, सेहत के लिए बढ़ती चुनौती।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page