लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी के सुंदर नगर गांव में रचा गया इतिहास, हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन -परिवार का सपना हुआ साकार,बिल्सी

---Advertisement---

बिल्सी के सुंदर नगर गांव में रचा गया इतिहास, हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन -परिवार का सपना हुआ साकार,बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सुंदर नगर में बुधवार-गुरुवार को एक अनोखी और यादगार शादी चर्चा का विषय बनी रही। सुंदर नगर निवासी इंजीनियर अमित चौहान के परिवार का सपना था कि बारात भी खास हो और बहू का गृह प्रवेश भी ऐतिहासिक अंदाज़ में हो। परिवार की यही इच्छा थी कि दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लाया जाए-और आखिरकार यह सपना हकीकत में बदल गया।बुधवार को अमित चौहान की बारात सुंदर नगर से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई थी। विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर सीधे गांव पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तालियों और फूलों के साथ नवविवाहित जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया।ग्रामीणों के अनुसार, सुंदर नगर में यह पहला मौका है जब कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची हो। इस दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया।सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम हेलीकॉप्टर लैंडिंग को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।बताया गया कि अमित चौहान, धर्मवीर चौहान के पुत्र हैं और अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। परिवार ने इस शादी को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की थी, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page