
आज दिनांक 07.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया । इस दौरान उनके द्वारा प्रत्येक विवेचक से लंबित विवेचनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर बिंदुवार समीक्षा की गई ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचनाओं में साक्ष्यों का संकलन, गवाहों के बयान एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही समय से पूर्ण करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न करने हेतु निर्देशित किया गया।
तदुपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बिल्सी क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी बिल्सी मय पुलिस बल के पैदल गश्त किया गया ।





