
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान बदायूँ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अभियान के तहत आज दिनांक 07.10.2026 को थाना मुजरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर एक महिला की हत्या करने की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त हिमांशु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम कोल्हाई थाना मुजरिया जनपद बदायूँ को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार, बदायूँ में भेजा गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना मुजरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोल्हाई में दिनांक 04.10.2026 की रात्रि 21.30 बजे में हुई घटना जिसमें अभियुक्तगणों द्वारा वादी के साथ मारपीट करना तथा मुकदमा वादी की माँ लज्जावती उम्र करीब 50 वर्ष के ऊपर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढा देना जिससे उसकी मृत्यु हो जाना जिसके सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 07.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त में चल रहे एक वांछित अभियुक्त हिमांशु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम कोल्हाई थाना मुजरिया जनपद बदायूँ को ग्राम समसपुर बल्लू को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
नाम व पता अभियुक्त –
हिमांशु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम कोल्हाई थाना मुजरिया जनपद बदायूँ ।
गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक व समय –
ग्राम समसपुर बल्लू को जाने वाले रास्ते से – दिनाँक 07.10.2026 समय 12.30 बजे
गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष नीरज कुमार
2.उ0नि0 कमरुद्दीन
3.हे0का0 824 ललित कुमार
4.का0 1847 कादिर खान
5.का0 1279 पवन कुमार
6.का0 2488 मयंक तोमर





