मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में माह जनवरी-2026 का मूल्यांकन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया । जिसमें जनपद बदायूँ को माह जनवरी-2026 में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराने के उपरान्त उत्तर प्रदेश के 75 जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद बदायूं के 22 थानो में से 20 थाने द्वारा भी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जनपद बदायूँ को प्राप्त अंको का विवरण इस प्रकार हैं । सन्दर्भो की मार्किंग/अग्रसरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, माह जनवरी-2026 में कोई भी सन्दर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में नही गया, जिस कारण अधिकतम 20 में से 20 अंक प्राप्त हुये, संतुष्ट फीडबैक के आधार पर अधिकतम 30 अंक में से 30 अंक प्राप्त हुये। उच्चाधिकारी गण द्वारा किये गये श्रेणीकरण में अधिकतम 20 अंक में से 20 प्राप्त हुये, मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गये श्रेणीकरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 प्राप्त हुये, रैंडम श्रेणीकरण में अधिकतम 10 में 10 अंक प्राप्त हुये । उच्चाधिकारी द्वारा की गयी कार्यवाही में अधिकतम 10 में 10 अंक प्राप्त हुये, जनता दर्शन फीडिंग में अधिकतम 10 में से 10 अंक तथा प्रोफाइल अपडेशन में अधिकतम 05 में से 05 अंक तथा अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट रिपोर्ट में अधिकतम 10 में से 10 अंक प्राप्त हुये । मूल्यांकन रिपोर्ट में सम्पूर्ण योग अधिकतम अंक 135 में से 135 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण उ0प्र0 में प्रथम रैंक प्राप्त की गयी । जिसके परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज एंव आईजीआरएस यूनिट की भूरि-भूरि प्रशंसा कर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।





