लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सेफर इंटरनेट डे: कार्यशाला का हुआ आयोजन।

---Advertisement---

बदायूँ । कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन .आई.सी. के अधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया।

कार्यशाला में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गयी। जहाँ AI शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके जरिए फैल रहे डीपफेक विडियो और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है,। किसी भी AI टूल का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

वित्तीय सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें, सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें और अपने पासवर्ड व पिन को समय-समय पर बदलते रहें। कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए शपथ दिलाई गयी तथा सेफर इंटरनेट डे 2026 के वेबसाइट www.staysafeonline.in पर उपलब्ध विडियो का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

सभी को जागरूक किया गया की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें न ही किसी सूचना/विडियो को बिना सत्यापित किए सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करे और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

कार्यशाला में , नेटवर्क इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page