लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी सरकार के बजट को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जन विरोधी एवं दिशाहीन बजट

---Advertisement---

बदायूं:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।बजट को जन विरोधी और दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें आम जनता, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बड़े-बड़े आंकड़ों के जरिए वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश की है। कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय जैसे गंभीर मुद्दों पर बजट में कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विकास के दावों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की है। उनके अनुसार बजट में घोषणाएं अधिक हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से उसका तालमेल कम है।पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और रोजगार सृजन को लेकर सरकार के दावे वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाते। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कौन-सी ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बजट पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page