लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिला निर्वाचन अधिकारी बदायूं अवनीश राय की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026

---Advertisement---

जिला निर्वाचन अधिकारी बदायूं अवनीश राय की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत दिनांक 14 .02.2026 को 18 से 20 आयु वर्ग के युवा तथा पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त (NRLM), जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम गतिमान है , 06 जनवरी, 2026 को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है तथा आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.03.2026 तक निर्धारित है। 18-20 आयु वर्ग के पात्र युवा छात्र/छात्राओं का नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक सम्मिलित कराया जाना है एवं ऐसी पात्र महिलायें जिनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में किसी कारणवश सम्मिलित नहीं है उन्हें भी मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्कूल / कालेजों में ELC (Electoral Literacy Club) गठित है, जिसे कियाशील किये जाने के निर्देश प्रदान करते हुए कहा छात्र/छात्राओं विशेषकर 18-20 आयु वर्ग का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नामित Dedicated सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर अर्ह छात्र/छात्राओं का पंजीकरण कराया जाने निर्देश प्रदान किये । जिला निर्वाचन अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदों में समस्त शैक्षणिक संस्थानों यथा महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाये एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर पात्र छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पोर्टल www.voters.eci.gov.in तथा ECINET मोबाइल ऐप अथवा बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन घोषणा पत्र सहित फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराया जाए तथा जिन छात्र-छात्राओं की आयु दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया तथा आजीविका मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत समूह सखियों के माध्यम से ऐसी पात्र महिलायें जिनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, उनकों चिन्हित करते हुए उनसे घोषणा पत्र सहित फार्म-6 भरवाया जाय। प्रत्येक समूह सखी द्वारा कम से कम एक पात्र महिला का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाये जाने का प्रयास किया जाए एवं चिकित्सा विभाग के अधीन कार्यरत आशा तथा ए०एन०एम० के सहयोग से समस्त पात्र महिलाओं एवं किशोरियों का मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जाय और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधीन कार्यरत आंगबाड़ी कार्यकत्री तथा सुपरवाइजर के सहयोग से उन नव विवाहित महिलाओं, गर्भवती/धात्री माताओं और किशोरियों जिनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, उन सभी पात्र महिलाओं का नाम घोषणा पत्र सहित फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाए। बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वैभव शर्मा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page