वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 14.02.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा ग्राम नरायन नंगला के मन्दिर की काली माता की मूर्ति को तोड़ने वाले 01 अभियुक्त बाबूराम पुत्र केशरी लाल निवासी ग्राम नरायन नगला थाना कादरचौक जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 298/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त बाबूराम उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 38/2026 धारा 298/352/351(2) बीएनएस थाना कादरचौक बदांयू
2.मु0अ0सं0 482/2022 धारा 366 आईपीसी थाना कादरचौक बदायूं
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- विक्रम सिंह थानाध्यक्ष थाना कादरचौक बदायूँ मय टीम ।





