लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में की बैठक 10 अप्रैल को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 06 मार्च तक करें आवेदन।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

 


बदायूँ: 17 फरवरी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि आगामी 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व में घोषित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि गत 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से आगामी 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है। सूचना चरण के अंतर्गत सूचना जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण गत 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से आगामी 27 मार्च 2026 (शनिवार) तक एक साथ संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

उन्होंने जनपद के समस्त जनमानस से अपेक्षा की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का लाभ लेते हुए अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कार्य में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page