लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ: 17 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0पी0ए0टी0 वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को दिखा। ई0वी0एम0 व वी0वी0पी0ए0टी0 पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की गई व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए।
मंगलवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में ई0वी0एम0 (इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) व वी0वी0पी0ए0टी0 (वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता रहा है। उन्होंने वेयरहाउस में कक्षों पर लगाई गई सीलो को चेक किया तथा आगंतुक पंजिका पर हस्ताक्षर भी किये।

उन्होंने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को सजगता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने प्रकाश, साफ सफाई आदि की गई व्यवस्थाओं को भी जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page