लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नव जीवन वृद्धाश्रम में असहाय वृद्धजनों हेतु निःशुल्क सुविधाएं।

---Advertisement---


बदायूँ: 18 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष अधिक के ऐसे वृद्धजन जिनके भरण-पोषण का कोई सहारा नहीं है अथवा परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, ऐसे वृद्धजन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नव जीवन वृद्धाश्रम, भागीरथी घाट, कछला, बदायूँ में पंजीकरण कराकर निःशुल्क निवास कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि संवासी वृद्धजनों को भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, मनोरंजन, पर्सनल केयर आदि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। नव जीवन वृद्धाश्रम, कछला में पंजीकरण कराये जाने हेतु इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण नव जीवन वृद्धाश्रम कछला, बदायूँ में अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूँ के विकास भवन स्थित कार्यालय में कक्ष सं0-113 में करा सकते हैं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page