बदायूगँ: 19 फरवरी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय सी0एल0 यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह के निर्देशन/नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में गुरुवार को को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 04खाद्य पदार्थो के नमूनों को वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस दौरान गोपी चैक बदायूँ स्थित पारूल रस्तोगी के प्रतिष्ठान से एक रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का नमूना संग्रहित किया गया, शेष लभभग 74 लीटर (अनुमानित मूल्य 10,500/-) रिफाइन्ड सोयाबीन तेल सीज किया गया एवं प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस जारी की जा रही है। अनाज मण्डी बदायूँ स्थित हर्षित साहू के प्रतिष्ठान से एक गुड़ का नमूना संग्रहित किया गया एवं प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस जारी की जा रही है। सैफुल्लागंज सहसवान स्थित धर्मपाल के प्रतिष्ठान से एक छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया, शेष लभभग 45 कि0ग्रा0 छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 5000/-) जो मानव उपभोग हेतु उपयुक्त न पाये जाने पर नियमानुसार नष्ट कराया गया एवं प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस जारी की जा रही है। नथुलागंज सहसवान स्थित असरार अहमद के प्रतिष्ठान से एक लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इन संग्रहित किए गए कुल 04 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताआंे को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, प्रिया त्रिपाठी खुशीराम एवं करन सिंह मौजूद रहे।





