लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वामा सारथी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ लेने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित ‘वामा सारथी’ संगठन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में अध्यक्षा वामा सारथी के निर्देशन में एक दिवसीय मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं कल्याण के उद्देश्य से किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारिकजनों द्वारा भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक के साथ-साथ वामा सारथी के प्रभारी द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। मेडिकल कैंप में चिकित्साधिकारी डॉ0 कमलजीत गंगवार एवं फार्मासिस्ट श्री कमल इकबाल मय स्टाफ विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया, जिसमें शीत ऋतु में फैलने वाली बीमारियों जैसै फ्लू(इन्फलूएंजा), ब्रोंकाइटिस, गले में खराश, कान का संक्रमण आदि रोगों की स्क्रीनिंग शामिल रही। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों द्वारा वामा सारथी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को नियमित बनाने हेतु आग्रह किया जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभांवित हो सके, वामा सारथी संगठन ने सभी सहयोगी चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page