लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग।

---Advertisement---


बदायूँ : 20 फरवरी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूँ एवं समन्वय कौशल विकास मिशन के सहयोग से 27 फरवरी 2026 को प्रातः 09ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र की लगभग 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर साक्षात्कार/चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 09ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूँ में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा (कम से कम 05 प्रतियां) एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के अधिकाधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाएं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page