लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक।

---Advertisement---


बदायूँ : 21 फरवरी। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 35 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत, नगर पालिका परिषद, पुलिस व अन्य विभागों के कुल 35 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी, एसडीएम, तहसीलदार बिल्सी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page