लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन 403 को मिला परियोजनाओं का लाभ 719 का किया पंजीकरण।

---Advertisement---

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के आदेशानुक्रम में रविवार को समय प्रातः 10:00 बजे से मेगा / बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन डाइट परिसर, बदायूँ में किया गया।

मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शालू संगल, श्री बलजोर सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब, न्यायालय, बदायूँ, श्री वीर कनेडी लाल, मोटर दुर्घटना दाबा अधिकरण, बदायूँ, श्री धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत बदायूँ मेगा शिविर समिति की अध्यक्षा सुश्री रिन्कू जिन्दल, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ द्वारा डाइट परिसर, बदायूँ में दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

मेगा शिविर का संचालन करते हुए श्रीमती कोमल श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ को मंच पर आमन्त्रित किया गया माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायू द्वारा विचार व्यक्त किया गया कि इस तरह का आयोजन समय-समय पर आम जनमानस को जागरूक करते हुए समस्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु कल्याणकारी दिवस के रूप में किया जाना चाहिए एवं समस्त विभागों के अधिकारीगणों को अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए लाभान्वित करने के लिए अग्रिम बधाई दी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार व नए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने हेतु पंजीकरण करने के उद्देश्य से से स्टॉल भी लगाए गए।

मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय म्याऊ, बदायूँ की छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक/नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण के विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी के सौजन्य से 05 महिला लाभार्थियों की गोद भराई एवं 02 बच्चों का अन्नप्राशन की रश्म, दिव्यांगजन विभाग के अधिकारी के सौजन्य से दिव्यांगजनों को 05 ट्राई साइकिल एवं 05 श्रवण यन्त्रों, जिला परियोजना अधिकारी के सौजन्य से 02 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने का प्रमाण पत्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के सौजन्य से 02 लाभार्थियों को पापकॉर्न मशीन एवं उ०प्र० राज्य आजीविका ग्रामीण मिशन, बदायूँ के सौजन्य से 05 लाभार्थियों को चैक श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायू, श्री बलजोर रािह, प्रधान न्यायाधश, कुटुम्ब, न्यायालय, बदायूँ, श्री वीर कनेडी लाल मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बदायूँ, श्री धमेन्द्र कुमार जायसवाल, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत बदायूँ, मेगा शिविर समिति की अध्यक्षा सुश्री रिन्कू जिन्दल, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदायूँ के माध्यम से वितरण किया गया एवं अन्य विभागों के माध्यम से उक्त मेगा शिविर में कुल 719 लोगों चिन्हित एव पंजीकृत किया गया एवं 403 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायालय बदायूँ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण समस्त प्रतिभागी विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, जिला बार ऐशोसिएशन एवं जिला सिविल बार ऐशोसिएशन, बदायूँ के अध्यक्ष एवं सचिव व अन्य अधिवक्तागण, जनपद न्यायालय, बदायूँ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारीगण एवं समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण, समस्त एल०ए०डी०सी०, समस्त मध्यस्थ अधिवक्तागण, समस्त पैनल अधिवक्तागण व समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page