लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग।

---Advertisement---


बदायूँ : 24 फरवरी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूँ एवं समन्वय कौशल विकास मिशन के सहयोग से 27 फरवरी 2026 को प्रातः 09ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र की लगभग 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर साक्षात्कार/चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 09ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूँ में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा (कम से कम 05 प्रतियां) एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के अधिकाधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाएं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page