लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा आगामी पर्व होली,रमजान माह,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत थाना इस्लामनगर पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया ।

---Advertisement---


बदायूँ आज दिनांक 26.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा आगामी पर्व होली,रमजान माह,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत थाना इस्लामनगर पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । पीस कमेटी मीटिंग में सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मंगुरुओं से आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे,सौहार्दपूर्ण वातावारण और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गयी । अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण द्वारा बताया गया कि दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुलकर शान्ति व सौहार्द के साथ अपने-अपने त्यौहारों को मनाएं । इस दौरान धर्म गुरुओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा, मेले आदि के बारे में अवगत कराया तथा विगत वर्षों में हुए कार्यक्रमों एवं आगामी त्यौहार के सम्बन्ध में अपने अपने विचार प्रकट किये तथा अपने अपने धर्म के व्यक्तियों से मिलजुलकर शान्ति एवं सौहार्द से त्यौहार मनाने का आह्वान किया । महोदय द्वारा पीस कमेटी मीटिंग में प्रतिभाग करने वाले सभी व्यक्तियों से अपील की गई कि सभी लोग एक-दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखें तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति / सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों । तदुपरांत आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु #SPRA_BDN द्वारा #थाना_उघैती पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख कस्बा/बाजार में पैदल गस्त की गई। आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page