लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1352 को मिला रोजगार का अवसरनियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे।

---Advertisement---

1352 को मिला रोजगार का अवसर
नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे
बदायूँ : 27 फरवरी। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान सलारपुर बदायूँ परिसर में हुआ। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द गुप्ता व विशिष्टि अतिथि वर्षा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया गया। 1352 का युवाओं का चयन किया गया।
मेले में कुल 24 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 2742 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। जिसके सापेक्ष 1352 का युवाओं का चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने मेले में चयनित 40 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया व लाभार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि जो जिस व्यक्ति का दायित्व वह उसे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएगा, तो भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा। अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सभी युवा बेरोजगार इस मेले का लाभ लेकर अपना भविष्य सुंदर बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ सभी वर्गां को प्रदान किया जा रहा है।
रोजगार मेले में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई एस0 के0 वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी एस0के0 यादव, जिला कौशल प्रबंधक मो0 एहतिशाम व ओमकार नाथ तिवारी, प्रभारी आई0टी0आई0 बदायूँ व समस्त सेवायोजन स्टाफ अन्य समस्त स्टाफ एव प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page