लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदायूँ बिसौली होली पर बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक आशुतोष मौर्य सख्त, एक्सईएन को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।

---Advertisement---

बदायूँ बिसौली होली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने कड़े तेवर अपनाए हैं। विधायक ने विद्युत विभाग के एक्सईएन (XEN) नरेंद्र चौधरी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि त्यौहार के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई शासन की मंशा और रोस्टर के अनुकूल सुनिश्चित की जाए।
विधायक आशुतोष मौर्य ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली के उल्लास में बिजली की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा, “विधानसभा क्षेत्र की जनता को निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई या बिना कारण कटौती की गई, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
विधायक ने एक्सईएन को यह भी निर्देश दिए कि जर्जर तारों और फाल्ट की शिकायतों को तत्काल दूर करने के लिए टीमें अलर्ट मोड पर रहें, ताकि त्यौहार के रंग में कोई भंग न पड़े। स्थानीय जनता ने विधायक के इस कदम की सराहना की है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page