लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन।

---Advertisement---

बदायूँ आज दिनांक 08 मार्च 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन एन.एच.एम. सभागार, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ में किया गया। उक्त कार्यशाला में अर्बन आशाएं, एएनएम एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। गोष्ठी में श्रीमती सुधा देवी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बदायूँ द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया कि महिलाएं अपने जीवन के निर्णय लेने, सामाजिक आर्थिक रुप से स्वतंत्र बनने और शिक्षा स्वास्थ्य तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में पुरुषों के बराबर अधिकार प्राप्त करने के लिये सक्षम बनाना है महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य लैंगिक असमानता को समाप्त करना है।
डॉ0 श्रीमोहन झा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं को आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना साथ ही महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना आर्थिक निर्णयों में भागीदार बनाना है, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक रह सके। महिलाओं को शक्ति का रुप माना जाता है उसमें सृजन, पोषण, सहसशीलता और अदम्य साहस की सर्वोच्च क्षमता होती है साथ ही बताया जहां स्त्रियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में जानकारी दी गयी।
डॉ0 वैभव गुप्ता जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया, 70 वर्ष से अधिक की आयु के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाने के बारे में जानकारी दी गयी।
गोष्ठी के उपरान्त आशाओं द्वारा मैराथन दौड़ करायी गयी। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान रुबिना द्वितीय स्थान प्रीतीबाला तृतीय स्थान प्रतिभा पाठक ने प्राप्त किया विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी को सफल बनाने में डॉ0 श्रीमोहन झा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती सुधा देवी डीएचईआईओ, डॉ0 वैभव गुप्ता जिला कार्यक्रम समन्वयक , श्री समीर इफ्तेकार जिला ग्रेवांस प्रबन्धक, श्री उमेश राठौर अर्बन कोर्डिनेटर अर्बन की आशाएं आदि उपस्थित रहें।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page