वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान व प्रभारी निरीक्षक थाना मुजरिया के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मुजरिया पुलिस टीम द्वारा, थाना मुजरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोल्हाई में दिनाँक 02.03.2026 को एक टैम्पो रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 24 ए टी 6711 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तगण 1. रवि लोधी पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम हरदुआगंज थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ उम्र करीब 20 वर्ष 2. शिवम शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा निवासी लेखऱाज नगर कुलदीप विहार थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायाल के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- रवि लोधी पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम हरदुआगंज थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ ।
- शिवम शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा निवासी लेखऱाज नगर कुलदीप विहार थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ । आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण –
1. रवि लोधी उपरोक्त
- मु0अ0सं0 468/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर ।
- मु0अ0सं0 59/2023 धारा 380/411 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलगीढ ।
2. शिवम शर्मा उपरोक्त
- मु0अ0सं0 241/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आय़ुध अधि0 थाना महुआ खेडा जनपदग अलीगढ
- मु0अ0सं0 314/2025 धारा 60(1) आबकारी अधि0
बरामदगी का विवरण
अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी किया गया एक अदद टैम्पो रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 24 ए टी 6711 बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 विक्रान्त कुमार मय टीम थाना मुजरिया जनपद बदायूँ ।





