लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घरेलू रसोई गैस का दाम 60 रुपये व कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 115 रुपये बढ़ाना जनता पर हमला गैस मूल्यवृद्धि मोदी सरकार की विदेशनीति की विफलता- अजीत यादव।

---Advertisement---

बदायूँ 09 मार्च मोदी सरकार द्वारा की गई रसोई गैस की मूल्यवृद्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताया है। दातागंज तहसील पर सोमवार को रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम दातागंज
को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
रसोई गैस के दामों में वृद्धि से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सोमवार को दातागंज तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम दातागंज के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन भेजकर गैस के दामों में वृद्धि वापस लेने और अमेरिका व इजराइल के सामने घुटने टेकने की नीति बदलने की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व के रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस का दाम 60 रुपये व कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 115 रुपये बढ़ाना जनता पर हमला है। कहा कि रसोई गैस मूल्यवृद्धि मोदी सरकार की विदेशनीति की विफलता का परिणाम है। मोदी सरकार ने पहले कहा कि गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति है,अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का हमारी ऊर्जा सुरक्षा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन फिर एक ही झटके में रसोई रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने पहले ही चेताया था कि इस युद्ध से हिंदुस्तान पर गहरा असर होगा। हमारी ऊर्जा आपूर्ति खाड़ी के देशों से होती है।अगर वो बाधित हुआ तो इसका दुष्प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
अजीत यादव ने कहा कि यह मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता है कि ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होरमुज सिर्फ रूस और चीन के जहाजों के लिए खोला । भारत के लिए नहीं।
अगर ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होरमुज भारत के लिए खोला होता तो गैस के दाम नहीं बढ़ते। यही हाल रहा तो अभी गैस के दाम बढ़े हैं, आगे चलकर डीजल और पेट्रोल के भी बढ़ेंगे।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों की विफलताओं का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस देश की जनता का नुकसान नहीं होने देगी। मोदी सरकार की विफल नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह,जिला महासचिव सत्यम यादव,जिला सचिव गिरीश चंद्र एडवोकेट, यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा, यूथ फॉर इंडिया जिलाध्यक्ष अनूप यादव , दातागंज ब्लाक अध्यक्ष बिजनेश यादव, यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर, यूथ कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष मनोज यादव, जमुना देवी गुर्जर , हरिओम कश्यप, निहालुद्दीन , मनमोहन , महेंद्र पाल , वीरभान , मुनेंद्र ,सुनील समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।

संवाददाता शमसुल हसन

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page