लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 12 जिलों के हजारों अभ्यर्थी लेंगे भाग 11 से 23 मार्च तक जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में होगा भर्ती रैली का आयोजन।

---Advertisement---


बदायूँ : 09 मार्च। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर बरेली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भर्ती रैली का आयोजन जाट रेजीमेंट सेंटर, बरेली परिसर में 11 मार्च से 23 मार्च 2026 तक किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। सेना भर्ती रैली के दौरान बरेली सहित बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद तथा बदायूँ जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग को अधिक से अधिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेना अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी तथा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं दलालों से दूर रहें।
सेना भर्ती के निदेशक ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार भर्ती स्थल पर समय से पहुंचें, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने साथ रखें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं। जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश ई-मेल आईडी से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, वे सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं।

भर्ती रैली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च 2026 को अग्निवीर (टेक्निकल) के लिए सभी 12 जनपदों के अभ्यर्थी, 12 मार्च 2026 को अग्निवीर (ट्रेड्समैन 8वीं एवं 10वीं) तथा अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) के लिए सभी 12 जनपदों के अभ्यर्थी, 13 मार्च 2026 को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं लखीमपुर खीरी जनपद के अभ्यर्थी, 14 मार्च 2026 को शाहजहांपुर एवं सीतापुर, 15 मार्च 2026 को संभल एवं पीलीभीत, 16 मार्च 2026 को हरदोई, 17 मार्च 2026 को फर्रुखाबाद, 18 मार्च 2026 को बदायूँ तथा 19 मार्च 2026 को बरेली जनपद के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page