लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित तृतीय अन्तर जनपदीय कुश्ती कलस्टर (महिला/पुरूष) कुश्ती, बाक्सिंग, बाडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया ।

---Advertisement---

आज दिनांक 09.03.2026 को मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तर जनपदीय कुश्ती कलस्टर (महिला/पुरूष) कुश्ती, बाक्सिंग, बाडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
निर्णायक मण्डल में शैवर अली खान एन0आई0एस0, श्री दिलीप जोशी आर्म रेसलिंग कोच, श्री जितेन्द्र राणा उ0प्र0 पुलिस कुश्ती कोच एवं श्री राजीव कुमार एन0आई0एस0 उपस्थित रहें ।

आज की प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहेः

फ्री स्टाइल कुश्ती (पुरूष वर्ग)
2- 61kg भार में जनपद बदायूँ से जितेश प्रथम व जनपद रामपुर से बलबिन्द्र द्वितीय ।
3- 70kg भार में जनपद बरेली से भोलाराम प्रथम व जनपद बदायूं से विशाल द्वितीय ।
4- 74kg भार में जनपद बदायूं से अजय कश्यप प्रथम व जनपद बरेली से संदीप कुमार द्वितीय ।
5- 86kg भार में जनपद बरेली से हरेन्द्र प्रथम व जनपद बदायूं से अनुज द्वितीय ।

फ्री स्टाइल कुश्ती (महिला वर्ग)
1- 53Kg भार में जनपद बदायूँ से सपना प्रथम व जनपद बरेली से अनुराधा द्वितीय ।
2- 55Kg भार में जनपद मुरादाबाद से निशब प्रथम व जनपद शाहजहाँपुर से आरती द्वितीय ।
3- 62 Kg भार में जनपद बदायूँ से भूरी प्रथम व जनपद शाहजहाँपुर से श्रुति खेवाल द्वितीय ।
4- 65Kg भार में जनपद बदायूँ से अनामिका प्रथम व जनपद बरेली से सुमन धीमान द्वितीय ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page