लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ : 11 मार्च। जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में बुधवार को समस्त चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन पर लखनऊ निदेशालय से आए जनगणना प्रभारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य की रूपरेखा, उनके दायित्वों तथा समन्वय प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल तथा एचएलबीसी पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
डीएम ने बताया कि आगामी जनगणना डिजिटल मोड में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पहली बार स्वजनगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page