बदायूँ आज दिनाँक 12.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि समय 13.30 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अन्दर जाकर अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ द्वारा 02 अधिकारी 1- सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन निवासी बी-1/वृंदावन रेजिडेंसी बरेली उम्र 58 वर्ष व 2- हर्षित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी मौहल्ला साहूकारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गोली मार दी है,जिसमें सुधीर गुप्ता तथा हर्षित मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए । प्राप्त सूचना पर थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा को उपचार हेतु सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया जहाँ दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया । मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । इस घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की जानकारी ली गई । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस द्वारा आरोपी अजय उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटनास्थल पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।





