लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

परामर्श दाता पद के लिए आवेदन आमंत्रित।

---Advertisement---


बदायूँ : 16 मार्च। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलजोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में बल्दू स्थित परिवार न्यायालय में रिक्त पदों पर परामर्शदाता की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में शासनादेश के निर्देशों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि जारी सूचना के अनुसार आवेदक के पास समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास मास्टर डिग्री और पारिवारिक मामलों में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 35 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि परामर्शदाता का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस पद पर कार्य करने वालों को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रति कार्य दिवस के लिए एक हजार रुपये तथा अधिकतम 24,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष या महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छाया प्रति संलग्न कर दिनांक 24 मार्च 2026 तक प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बल्दू के कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page