लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डायट ऑडिटोरियम में फील्ड ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ : 16 मार्च। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बदायूँ के ऑडिटोरियम में जनगणना 2027 के लिए जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच के प्रथम दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि आगामी 18 मार्च तक चलेगा। तृतीय बैच का 23 से 25 मार्च तक निर्धारित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार स्व-गणना की शुरुआत की गई है. जिससे परिवार एचएलओ से संबंधित विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे। प्रगणकों को स्व-गणना के माध्यम से भरे गए डाटा को सबमिट करने से पूर्व डाटा की जाँच करनी होगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित की जाएगी। प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (2026) तथा द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना (2027) मकान सूचीकरण, मकानों की स्थिति, सुविधाओं, परिसंपत्तियों की महत्वपूर्ण सूचना प्रदान करता है और जनसंख्या की गणना के लिए ढांचा भी बनाता है।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में सेन्सस 2027 एचएलओ मोबाईल ऐप का उपयोग करते हुए डिजिटल डेटा संग्रह करने की ओर एक बड़ा परिवर्तन किया गया है, जिसमें एचएलओ का अभिप्राय मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा और मोबाइल और वेब ऐप समस्याओं का निवारण ऐप उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें,जनगणना की प्रक्रिया, परिभाषाएं, हाउस लिस्टिंग, लेआउट मैप तथा आंकड़ा संकलन की विधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एसके इण्टर कॉलेज के अध्यापक बृजेन्द्र कुमार व एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सत्यम मिश्रा द्वारा बताया गया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है, इसलिए जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ संपन्न कराना आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउस नंबरिंग की प्रक्रिया, परिवार विवरण अंकन, भवनों के चिन्हांकन तथा लेआउट मैप तैयार करने की विधि का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, सूचनाओं का सत्यापन करने आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

प्रवर्तन कार्यवाही में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ 01 ओवरलोड माल वाहन सीज किया गया साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अंन्तर्गत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 28 अभियोगो के मालो का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page