वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों सीधी भर्ती 2025 के सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिनांक-15/03/2026 द्वितीय पाली परीक्षा केन्द्र सिंगलर गर्ल्स इण्टर कालेज बदायूँ (कोड 29015) समय 15:00 बजे से 17:00 बजे के अभ्यर्थी रोबिन कुमार पुत्र श्री राजपाल सिंह गूजर निवासी ग्राम पुटसल थाना सैद नगली जनपद अमरोहा उम्र करीब 31 वर्ष, अनुक्रमांक 2901504091 के द्वारा अप्राह्यन 1:30 बजे पर ईकेवाईसी करते समय उसकी आधार आईडी मिस मैच करते हुए नाम अंकित प्रदर्शित हो रहा था। जिसकी सूचना तत्काल स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा, सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गयी। श्री रोबिन कुमार को परीक्षा में बैठाने हेतु अनुमति दे दी गयी तथा एजेन्सी रेलटेल बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी के द्वारा प्रवेश पत्र की जांच कर प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगा कर प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की जांच कर कक्ष में भिजवा दिया गया। साँय 07:24 बजे पर कार्यदायी सुरक्षा संस्था द्वारा अपने रिफरेश नं0 2901504091 द्वारा बायोमेट्रिक मिस मैच की सूचना उपलब्ध कराई गयी। इस सम्बन्ध में केन्द्र व्यवस्थापिका ,सिंगलर गर्ल्स इण्टर कलेज बदायूँ द्वारा लिखित रूप से पुलिस केन्द्र प्रभारी को सूचना दी गयी । अभ्यर्थी रोबिन कुमार उपरोक्त द्वारा परीक्षा की सुचिता को प्रभावित कर छदम प्रतिरूपण कर आधार कार्ड न0 8401 1016 0767 में अपने मूल नाम अंकित के स्थान पर रोबिन कुमार एवं जन्म तिथि 02/01/2002 के स्थान पर 26/06/1995 दर्ज करते हुए हेर फेर कर परीक्षा में सम्मिलित होकर आपराधिक कृत किया गया है। पुलिस केन्द्र प्रभारी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन बदायूँ पर दिनाँक 15/03/2026 को मु0अ0स0 99/2026 धारा 318(4)/319(2)/338/336(4)/340(1)/340(2) बीएनएस बनाम रोबिन कुमार पुत्र श्री राजपाल सिंह गूजर निवासी ग्राम पुटसल थाना सैद नगली जनपद अमरोहा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता
रोबिन कुमार पुत्र श्री राजपाल सिंह गूजर निवासी ग्राम पुटसल थाना सैद नगली जनपद अमरोहा ।
गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम
प्र0नि0 हरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम।





