बदायूँ थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैजनी तहसील-दातागंज, जनपद- बदापूँ में मार्ग पर अतिक्रमण होने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई, जिसके क्रम लो०नि० विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गयी जिसमें पाया गया कि मार्ग सैजनी हजरतपुर म्याऊ (अजिमा) पर एचपीसीएल घटना के आरोपी की कुल 11 दुकानों द्वारा मौके पर अतिक्रमण पाया गया जिसको हटाने हेतु नोटिस जारी किये गये परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करते हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया जिसके उपरान्त जिला प्रशासन द्वारा आज दिनाँक 17.03.2026 को अतिक्रमण हटा दिया गया है । जिसमें एचपीसीएल घटना के आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार की 11 दुकानों को हटा कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।





