जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधीकारी नगर बदायूँ श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता सुधीर कुमार, व अमर सिह के साथ क्रमश दिनांक 25/09/2025 व 28/07/2025 को क्रमश 49500/- व 1,00,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी। जिसकी आवेदकगण उपरोक्त द्वारा साइबर क्राइम थाना जनपद बदायूँ उपस्थित आकर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करायी गयी जिसकी शिकायत संख्या – 23109240117987 व 33107250083749 जिसमें थाना साइबर क्राइम/साइबर सैल जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदकगण के साथ की गयी साइबर ठगी में होल्ड धनराशि क्रमश 44,000/- व 76,286/- रुपये तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की होल्ड धनराशि आज दिनांक 18.03.2026 को आवेदकगण के खातों में स्थानान्तरित की गयी।
टीम के सदस्य-
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय साइबर थाना/साइबर सैल जनपद बदायूँ
साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-
- लोन/गेम एप के मकडजाल से बचें
- पैसे के लालच में अपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा Whatsapp स्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।
गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं. अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें।
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।
किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।
- ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से करें।





