लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को गंदगी और जलभराव से जूझना पड़ा, मोहिउद्दीनपुर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा।

---Advertisement---

बदायूँ सहसवान नगर में नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालु माता रानी के मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर स्थित मंदिर मार्ग की बदहाल स्थिति ने श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों में डाल दिया है। मार्ग पर फैली गंदगी, कूड़े के ढेर और नालियों से बहता गंदा पानी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बन गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर तक जाने वाले रास्ते की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं, जिसके चलते उसका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। ऐसे हालात में श्रद्धालुओं को उसी गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय जब श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है, तब स्थिति और भी खराब हो जाती है।
नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने से लोगों में नगर पालिका और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस गंदगी के बीच चलने में विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन भरे रास्ते के कारण कई लोग गिरते-गिरते बचे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों की सफाई और मरम्मत कराई जाए तथा मंदिर मार्ग को व्यवस्थित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिल सके।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page