वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना उझानी पुलिस द्वारा गस्त के दौरान रौली किनापुर रोड से 02 अभियुक्तगण 1.प्रदीप पुत्र हरिओम 2.राजेश उर्फ लल्ला पुत्र बन्नू उर्फ बनवारीलाल निवासीगण मोहल्ला विजयनगर कालोनी मीराजी चौकी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । अभि0 प्रदीप उपरोक्त के कब्जे एक अदद तमचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभि0 राजेश उर्फ लल्ला उपरोक्त के कब्जे से एद अदद चाकू बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 92/26 धारा 3/25(1-B)(a) व 4/25 A. Act. बनाम 1.प्रदीप पुत्र हरिओम 2.राजेश उर्फ लल्ला पुत्र बन्नू उर्फ बनवारीलाल निवासीगण मोहल्ला विजयनगर कालोनी मीराजी चौकी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के विरुद्ध अभिय़ोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्तगण 1.सरताज पुत्र रियासत निवासी ग्राम बस्तोई सिकरी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के सहित कुन्डा मोड रसूलपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। 2. हरीश पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर, बदायूँ को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर उस्मानपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना जरीफनगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 072/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट बनाम सरताज पुत्र रियासत निवासी ग्राम बस्तोई सिकरी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ व मु0अ0सं0 073/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट बनाम हरीश कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर, बदायूँ पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त सरताज
1.मु0अ0सं0 421/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/347(2) BNS चलानी थाना सहसवान जिला बदायूँ
2.मु0अ0सं0 427/24 धारा 317(2)/317(4)/347(2) BNS धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट थाना सहसवान जिला बदायूँ
- मु0अ0स0 264/23 धारा 379 भादवि चलानी थाना धनारी जिला सम्भल
- मु0अ0स0 268/23 धारा 379/411 भादवि चलानी थाना धनारी जिला सम्भल
अपराधिक इतिहास अभियुक्त हरीश
1.मु0अ0सं0 177/24 धारा 380/457/411 भादवि।





