लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने ईद के दृष्टिगत किया दौरा सभी त्योहार परंपरागत तरीके से मनाए जाए, कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए : डीएम।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS


बदायूँ : 20 मार्च। आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व विभिन्न पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से ईदगाह शम्सी और ईदगाह शेखूपुर का दौरा किया।
डीएम ने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत तरीके से मनाए जाए, कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सजग व सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी त्योहार परस्पर प्रेम व भाईचारे के साथ मनाए जाते रहे हैं। किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। कानून व शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ,इससे किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जा सकता।
डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, किसी भी प्रकार का भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को त्यौहार के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों पर की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि त्योहार के दिन वह सभी सजग व सक्रिय रहे। निरंतर भ्रमणशील रहे तथा आमजन से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page