वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना उझानी पुलिस द्वारा आज दिनाक 21.03.2026 को चैकिग के दौरान एक व्यक्ति काले कलर की सुपर स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट के चैक किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। मोटर साइकिल पर अंकित चैचिस नम्बर को चैक किया गया तो मो0सा0 का नम्बर UP11AR5715 आया जिसके सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन बदायूँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 396/25 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया था। इस सम्बन्ध में आज दिनांक 21.03.2026 को थाना उझानी पर मु0अ0सं0 94/26 धारा 317(2) BNS व 3/25(1-B) A. Act. बनाम विकास पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम बसोमा थाना उझानी, बदायू पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
अभियुक्त का नाम पता –
- विकास पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम बसोमा थाना उझानी बदायूं
अभियुक्त से बरामद माल का विवरण - एक अदद तमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- एक मो सा0 सुपर स्पेलेन्डर काले रंग की बिना नम्बर प्लेट (ई-चालान एप से ज्ञात नम्बर UP11AR5715)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास - मु0अ0सं0 94/26 धारा 317(2) BNS व 3/25(1-B) A. Act. थाना उझानी बदायूं
- मु0अ0सं0 396/25 धारा 305(A) BNS थाना सिविल लाईन बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली टीम - उ0नि0 श्री रविन्द्र सिह थाना उझानी, बदायूँ
- का0 1401 सुमित कुमार थाना उझानी बदायूं
- का0 134 गौरव जादौन थाना उझानी, बदायूँ
- का0 441 अजय प्रताप सिह थाना उझानी बदायूँ





