लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सराहनीय कार्य – ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना महिला थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा रास्ता भटकी हुयी एक युवती को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।

---Advertisement---

बदायूँ महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी मय मिशन शक्ति टीम व कर्मचारीगण रेलवे स्टेशन/बाजार क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर पैदल गस्त कर रहे थे। पैदल गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन रोड के पास एक लड़की बैठी मिली जिससे मिशन शक्ति टीम द्वारा पूछताछ करने पर लडकी ने बताया कि मेरा नाम मोहिनी पुत्री राम मनोहर निवासी गांव रेहरा मऊ पोस्ट थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी है, वह अपने एक दोस्त की तलाश में बदायूं आ गयी थी। उसने बताया कि उसके पास पैसे भी नहीं है औऱ बाराबंकी घर जाने का रास्ता भी नहीं पता है। महिलाथाना मिशन शक्ति टीम द्वारा लडकी के परिजनो से सम्पर्क कर बुलाया गया। लडकी के भाई कुलदीप ने बताया कि वह अपनी बहन को तलाश कर रहे थे औऱ परेशान थे । भाई कुलदीप द्वारा अपनी बहन मोहिनी से मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बदायूँ पुलिस की भूरि –भूरि प्रशंसा की गई। लडकी को भाई कुलदीप की सकुशल सुपुर्दगी में देकर रवाना किया गया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page