बदायूँ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा थाना फैजगंजबेहटा कार्यालय मे सभी विवेचको का अर्दली रूम किया गया जिसमे समस्त विवेचकगण को विवेचनाओ के निस्तारण के सम्बन्ध मे हिदायत दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तदुपरांत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रभारी निरीक्षक फैजगंजबेहटा मय पुलिस बल के थाना क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया।





