लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

25 मार्च को दास डिग्री कॉलेज में होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन।

---Advertisement---


बदायूँ : 24 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जनपद में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 25 मार्च 2026 को प्रातः 09ः00 बजे नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज, बदायूं परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं संबंधित संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जा रहे मेले में निजी क्षेत्र की 15 से 20 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयोजन में लगभग 500 से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है, जिससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अग्निशमन सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर रोजगार मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page