लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्षेत्राधिकारी बिल्सी एवं मिशन शक्ति टीम थाना बिल्सी द्वारा महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षार्थ व स्वावलम्बन हेतु जागरुक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनाँक 25.03.2026 को क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री के0के0 तिवारी एवं मिशन शक्ति टीम थाना बिल्सी द्वारा महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कस्बा बिल्सी में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया ।
इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 19.03.2026 से 17.04.2026 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण को नियमित सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page